श्री कालूराम सेवा ट्रस्ट की ओर से भव्य भजन संध्या का आयोजन

भास्कर न्यूज | सरायकेला जगन्नाथ धाम पुरी की परंपरा के अनुसार बाहुड़ा रथ वापसी के समय सरायकेला कालूराम चौक पर भगवान रात्रि विश्राम करते हैं। रात्रि विश्राम के दौरान श्री कालूराम ट्रस्ट द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी द्वारा भव्य आरती कर भजन संध्या का शुभारंभ किया गया। कालूराम चौक पर श्री कालूराम सेवा ट्रस्ट द्वारा महाप्रभु की सेवा में लगातार 23वीं भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें राउरकेला के ओडिया भजन कलाकार स्वर्णरेखा, मनोज और जमशेदपुर के कलाकार बलदेव सिंह, बालकिशन, अर्पणा बनर्जी और सरायकेला के उभरते हुए कलाकार शिवम चौधरी द्वारा एक से बढ़कर एक ओडिया भजन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान नटराज कला मंदिर के बच्चों को मनमोहक प्रस्तुति के लिए ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं, विभिन्न प्रकार की देव सभा में सुंदर झांकियांे का चित्रण करने के लिए अमरजीत सिन्हा को भजन गायिका स्वर्णरेखा द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में सरायकेला सर्किल इंस्पेक्टर नितिन कुमार सिंह, एसएसआई रामरेखा पासवान, अजय चौधरी, संजय चौधरी, अशोक चौधरी, राजू चौधरी, सुनील चौधरी, विमल चौधरी, ललित चौधरी, दिनेश चौधरी, आशुतोष चौधरी, भोला मोहंती, सुशील आचार्य व काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *