श्राद्धकर्म में शामिल होने जा रही सवारी गाड़ी पलटी, 20 यात्री घायल

भास्कर न्यूज | सरायकेला सरायकेला प्रखंड अंतर्गत दोलानडीह गांव से पश्चिम सिंहभूम जिले के टोंटो जा रही सवारी गाड़ी छोटा हाथी छोटा थोल्को के पास पलट गई। घटना रविवार की शाम चार बजे के आसपास की है। सभी लोग श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए जा रहे थे, जिसमें 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उक्त वाहन में सीटिंग कैपेसिटी मात्र 12 या 13 लोगों की है, परंतु दुर्घटना के समय वाहन मे दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। कुछ लोग वाहन के ऊपर छत पर भी बैठे हुए थे, जिन्होंने दुर्घटना के समय कूद कर अपनी जान बचाई। सभी घायलों को आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात 32 वर्षीय विजयपूर्ति और 35 वर्षीय रितेश केराई को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेजा गया है, जबकि बाकी लोगों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पिकअप वैन सरायकेला-चाईबासा के बार्डर थोलको के समीप पलट गई। वाहन के पलटने से उसमें सवार 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। पिकअप वैन पलटने से सीनी कुई, गोविंद पांडेया, रितेश केराई, टूरा पूर्ति, आरती सुंडी, मंजू केराई, अमन केराई, कृति, रिया केराई, सिल्ली केराई, साधु बोदरा व रीता देवगम घायल हो गए। गंभीर रूप से दर्जन भर घायलों को एमजीएम रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घटना पश्चिमी सिंहभूम जिला के पांड्राशाली ओपी थाना बड़ा थोलको के समीप घटी है। पिकअप वैन चालक काफी तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था। वाहन में सवार यात्री चालक को वाहन की रफ्तार कम करने के लिए कह रहे थे, लेकिन वाहन की रफ्तार चालक ने कम नहीं की। वाहन की छत पर भी यात्री सवार थे। वाहन पर अधिक यात्री होने व तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हो गई और पलट गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *