ड्रिप इरिगेशन िसस्टम से किसानों को जोड़ने का निर्देश

भास्कर न्यूज | सरायकेला उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने रविवार को गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत गंजिया बैराज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने गंजिया बराज से संचालित सिंचाई परियोजना की प्रगति की समीक्षा की व निर्देश दिया कि परियोजना से वंचित ग्रामीण क्षेत्रों को भी ड्रिप इरिगेशन िसस्टम से जोड़ा जाए, ताकि अधिक से अधिक किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिले। इसके साथ ही उन्होंने गंजिया बराज क्षेत्र को संभावित पर्यटन स्थल के रूप में चिह्नित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी, गम्हरिया को संशोधित प्रस्ताव तैयार कर जिला मुख्यालय को प्रेषित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण उपरांत सिंह ने उपस्थित किसानों से संवाद करते हुए उन्हें पारंपरिक फसल धान व गेहूं के अतिरिक्त फल, फूल और सब्जी की वाणिज्यिक खेती के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक व वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाते हुए जल संसाधनों का सतत एवं समुचित उपयोग कर कृषि उत्पादकता व कृषकों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि सुनिश्चित की जा सकती है। वार्ता के क्रम में उपायुक्त ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी उपज का उचित बाजार व लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा ठोस पहल की जाएगी। साथ ही, भंडारण की सुविधा सुदृढ़ करने के लिए कोल्ड स्टोरेज निर्माण की भी योजना पर कार्य किया जाएगा। उपायुक्त ने उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सिंचाई सुविधा के समुचित उपयोग को लेकर कृषकों को नियमित मार्गदर्शन व तकनीकी सहयोग प्रदान किया जाए, ताकि क्षेत्र में कृषि की विविधता व आय के स्रोतों में वृद्धि हो सके। निरीक्षण के अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी गम्हरिया अभय कुमार द्विवेदी, सहायक अभियंता, खरकई डिवीजन सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *