गोल्डन टेंपल में परिजनों ने छोड़ा सात साल का बच्चा:CCTV में कैद हुई हरकत; पुलिस ने शुरू की जांच, पिंगलवाड़ा भेजा गया

पंजाब के अमृतसर से एक बेहद चौंकाने वाली और भावनात्मक रूप से झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। गोल्डन टेंपल परिसर में एक करीब सात साल के मासूम बच्चे को उसके परिजन अकेला छोड़कर चले गए। यह घटना 1 जुलाई 2025 के आसपास की बताई जा रही है, जिसका CCTV फुटेज सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक परिवार गोल्डन टेंपल के मुख्य द्वार तक पहुंचता है, बच्चे को साथ लाता है लेकिन बिना परिक्रमा किए अचानक परिसर से बाहर निकल जाता है और बच्चे को अकेला छोड़ देता है। गोल्डन टेंपल की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात सेवादारों और प्रबंधन ने जब परिसर में एक अकेले और भटके हुए बच्चे को देखा, तो तुरंत हरकत में आए। कॉरिडोर चेकपॉइंट पर मौजूद स्टाफ ने बच्चे को अपने संरक्षण में लिया और उसे शांत कर जानकारी जुटाने की कोशिश की। चूंकि बच्चा बहुत छोटा था और मानसिक रूप से असहज नजर आ रहा था, वह ज्यादा जानकारी नहीं दे सका। पिंगलवाड़ा भेजा गया बच्चा प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए बच्चे को अमृतसर स्थित पिंगलवाड़ा संस्था के सुपुर्द कर दिया, जहां अब उसकी देखभाल की जा रही है। पिंगलवाड़ा समाज सेवा में अग्रणी संस्था है और इस प्रकार के असहाय या बेसहारा बच्चों के लिए सुरक्षित स्थान माना जाता है। फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस गोल्डन टेंपल के CCTV फुटेज में बच्चे के साथ आए परिवार के सदस्य साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस अब फुटेज के आधार पर परिवार की पहचान करने में जुटी है। माना जा रहा है कि यह कोई सुनियोजित प्रयास हो सकता है, जिसमें परिजनों ने जानबूझकर भीड़-भाड़ वाले धार्मिक स्थल को बच्चे को छोड़ने के लिए चुना हो। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह बच्चा लावारिस है या जानबूझकर छोड़ा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *