सिटी रिपोर्टर | बोकारो मध्य विद्यालय बीएमपी चास में 30 जून को सेवानिवृति हुईं शिक्षिका मालती कुमारी का सम्मान समारोह किया गया। समारोह में इनके द्वारा किए गए कामों की सराहनी की गई। बच्चों को अपना ज्ञान बखूबी बांटने की कला की विशेष चर्चा हुई। मौके पर बोकारो जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव गौतम कुमार सिंह ने शॉल और बुके देकर सम्मानित किया। सिंह ने कहा कि मालती कुमारी हमेशा एक अच्छे शिक्षक के साथ संगठन के सम्मानित शिक्षिका के रूप में काम की हैं। इनका पारिवारिक जीवन काफी उत्साहित और अच्छा है। जारीडीह जिला परिषद सदस्य सुनीता टुडू ने इन्हें कर्तव्यनिष्ठ और सामाजिक कार्य में समर्पित बताया। सेवानिवृति सह सम्मान समारोह में उनके उनके पति बसंत कुमार, पुत्र, पुत्री, दामाद, पुत्रवधु, पोता सहित शिक्षक राघवेंद्र कुमार, वीरेंद्र गुप्ता, बबीता कुमारी, सरिता कुमारी, उर्मिला शर्मा, सूर्यवाला, सायरा खातून, मंजू कुमारी, सीमा भारती, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, माता समित के सदस्य सहित अन्य उपस्थित थे। मंच संचालन कमलेश अग्रवाल ने किया।


