सिटी रिपोर्टर|बोकारो बोकारो इस्पात डिप्लोमा धारी कामगार यूनियन के बैनर तले बोकारो स्टील प्लांट में कार्यरत कर्मचारियों ने सेक्टर-6 में पौधरोपण अभियान शुरू किया। इस दौरान नीम, बरगद, पीपल जैसे छायादार पौधे लगाए गए। यूनियन के महामंत्री संदीप कुमार ने कहा कि इस वर्ष पौधरोपण अभियान के तहत बोकारो इस्पात डिप्लोमाधारी कामगार यूनियन, बीड़ू के तरफ से कुल 200 पौधे लगाने का लक्ष्य है। कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करने के लिए इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बीएसएल के मानव संसाधन विभाग के मुख्य महाप्रबंधक अंजनी कुमार शरण, महाप्रबंधक प्रभारी मानव संसाधन (संकार्य) वी एम बक्शी भी शामिल हुए। पौधे, बांस व अन्य सामग्रियों की व्यवस्था नितेश कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम में यूनियन के अध्यक्ष रविशंकर, शशि सिंह, कोषाध्यक्ष सोनू शाह, नितेश कुमार, नरेंद्र दास, चंदन कुमार, नाबानंदनेश्वर हेम्ब्रम, राहुल सिंह, घनश्याम, पीताम्बर, नरेंद्र क्षत्रीय, मधुसूदन, निरंजन कुमार, राकेश सिन्हा, संटू कुमार, अमरेंद्र,रूपेश, धर्मेंद्र, राजीव, रचित, ज्योति कृष्ण, प्रेमचंद, राहुल, उमेश, मृत्युंजय आदि उपस्थित रहे।


