भिंड में युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन:प्रदेश अध्यक्ष बोले- भाजपा देश को धर्म के आधार पर चलाने का प्रयास कर रही

भिंंड के इंदिरा गांधी चौराहे से भीमनगर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक युवा कांग्रेस ने दो किमी की पदयात्रा निकाली। इसका उद्देश्य केंद्र सरकार की संविधान विरोधी नीतियों और गृह मंत्री अमित शाह के विवादित बयान का विरोध करना था। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष बोले- भाजपा देश को धर्म के आधार पर चलाने का प्रयास कर रही इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष ने केंद्र की भाजपा सरकार पर संविधान का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर को ‘फैशन’ शब्द से जोड़ने का बयान संविधान का अपमान है। भाजपा सरकार देश को संविधान के अनुसार नहीं, बल्कि धर्म के आधार पर चलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के योगदान को अनदेखा कर भाजपा बार-बार समाज के दलित और शोषित वर्गों का अपमान करती रही है। जिलाध्यक्ष बोले- संविधान विरोधी है भाजपा सरकार वहीं युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार शुरू से ही संविधान विरोधी रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संविधान बदलकर तानाशाही शासन लागू करना चाहती है। जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार विमल ने डॉ. अंबेडकर की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज के शोषित वर्गों को समान अधिकार दिलाया। पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने संविधान की रक्षा और सरकार के विरोध में नारे लगाए। उन्होंने अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर बाबा साहब के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि संविधान की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। यह भी रहे उपस्थित पदयात्रा में युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार विमल, मायाराम जाटव, रूपसिंह सरैया, कृष्ण गोपाल चौरसिया, महेश जाटव, संदीप मिश्रा, राहुल कुशवाह सहित अन्य लोग शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *