बड़वानी शहर में पिछले दिनों हुई कोल्ड ड्रिंककी चोरी का खुलासा करते हुए कोतवाली पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़ाए बदमाशों के पास से पुलिस ने वाहन सहित सामान भी जब्त किया है। पुलिस ने गुरुवार शाम करीब 5.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 16 दिसंबर को फरियादी कुलदीप मालवीया ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनके गोडाउन से पारले एग्रो कंपनी के उत्पादों की पेटियां चोरी हो गईं हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने इन्हें पकड़ा लगातार इनकी तलाश की गई। पुलिस ने प्रथम उर्फ लल्ला (19) निवासी पानवाड़ी मोहल्ला, कन्हैयालाल (21) निवासी ग्राम अवल्दा, एक बाल अपचारी (17) और शुभम रावल (30) निवासी ग्राम दतवाड़ा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में कबूला जुर्म पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने गोडाउन का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। घटना के दौरान एजेंसी की ओमनी वैन (एमपी-09-बीडी-4323) का उपयोग किया गया था। पुलिस ने चोरी किया गया पूरा सामान कुल कीमती 2 लाख 68 हजार 909 रुपए और चोरी में उपयोग की गई मारुति ओमनी वैन को भी जब्त किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से इन्हें जेल भेजा गया है। कार्रवाई में निरीक्षक दिनेशसिंह कुशवाह और उनकी टीम ने तत्परता से कार्य किया। टीम में प्रआ शैलेंद्रसिंह परिहार, दीपक, योगेश पाटील (साइबर), आरक्षक दिनेश, सरदार, आत्माराम और नवीन का योगदान उल्लेखनीय रहा।


