खरगोन में गुरुवार को जिला पटवारी संगठन के बैनर तले 500 से ज्यादा पटवारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। यह धरना जिले के 30 पटवारियों को नोटिस देने के विरोध में किया गया। दरअसल, राजस्व महा अभियान 3.0 में फार्मर रजिस्ट्री और आधार लिंक में लापरवाही को लेकर जिले के 30 पटवारियों को नोटिस दिया गया था। विरोध के बाद खरगोन एसडीएम बीएस कनेश ने पटवारियों से बात की और कार्रवाई को निरस्त करने का भरोसा दिया। संघ अध्यक्ष- कार्रवाई निरस्त नहीं होने पर आंदोलन करेंगे जिला पटवारी संघ अध्यक्ष धरम सोलंकी ने कहा कि राजस्व महा अभियान 2.0 में बेहतर काम के कारण जिला टॉप-10 में रहा। अभियान 3.0 में जिला 23वें नंबर पर है। मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान में पटवारी लगातार काम कर रहे हैं। इसके बावजूद उनपर दबाव बनाया जा रहा है। अगर कार्रवाई निरस्त नहीं होती है, तो आंदोलन किया जाएगा।


