इदौर में भारतवर्षीय खण्डेलवाल दिगंबर जैन महिला महासभा के चुनाव:साधना दगड़े अध्यक्ष और संगीता बाकलीवाल सचिव नियुक्त

भारतवर्षीय खण्डेलवाल दिगंबर जैन महिला महासभा की बैठक एरोड्रम रोड स्थित नृसिंह वाटिका में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से महिला महासभा की साधना दगड़े को अध्यक्ष एवं सचिव पद पर संगीता बाकलीवाल को नियुक्त किया गया। नियुक्ति पर महिलाओं ने महासभा की अध्यक्ष व सचिव का पुष्पगुच्छ व मेमोटों देकर सम्मानित किया। साधना दगड़े ने कहा कि सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों के साथ ही महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर महासभा अध्यक्ष शेखर छाबड़ा, प्रदेश अध्यक्ष संदीप शाह, सचिव सनत गंगवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *