शिवपुरी जिले की पोहरी थाना पुलिस ने पांच लाख रुपए के कीमत के स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी श्योपुर जिले का रहने वाला है, जो पोहारी क्षेत्र में स्मैक बेचने के लिए लाया था। पुलिस ने उसे 57 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा है। पोहरी थाना प्रभारी रजनी चौहान ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से एक युवक की स्मैक बेचने की सूचना मिली थी। पुलिस ने तुरंत एक टीम को मुड़खेड़ा तिराहा पर भेजा, जहां रामदीन शर्मा (54) को पकड़ा। तालाशी के दौरान उसके पास से 57 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जिसकी कीमत 5 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने स्मैक जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


