हतबंध के धान खरीदी केंद्र परिसर में​ किया पौधरोपण

भास्कर न्यूज | हतबंध ग्राम हतबंध के धान उपार्जन केंद्र परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मां के नाम एक पेड़ समर्पित करते हुए जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। सभी ने ‘मां के नाम एक पेड़’ की भावना के साथ पौधारोपण किया। जिसमें विशेष रूप से जिला बलौदा बाजार भाजपा अध्यक्ष आनंद यादव, समिति के अध्यक्ष धन्ना निषाद, सरपंच प्रतिनिधि नरेश अनंत, शाखा प्रबंधक एम.आर. वर्मा डीडी, पर्यवेक्षक अरुण कश्यप, समिति प्रबंधक सचिन ध्रुव, गुलाबचंद, मीडिया प्रभारी प्रकाश पाल, मूलचंद टंडन, रूपचंद पाटिल, संतराम ध्रुव, योगेश समुद्र, गज्जू यादव, दूजे यादव आदि ग्रामीण उपस्थित थे। हतबंध। धान खरीदी केंद्र के परिसर में पौधरोपण करते लोग।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *