जगराओं में पूर्व प्रधान सुसाइड केस में तीन पर FIR:परिजनों को मोबाइल में मिला वीडियो, 3 लोगों पर पैसे नहीं लौटाने का आरोप

लुधियाना में जगराओं के दशहरा कमेटी के पूर्व प्रधान विक्रम शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक की पत्नी गगनदीप कुमारी की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार विक्रम शर्मा सिधवां बेट में जस्सी ऑप्टिकल के नाम से दुकान चलाते थे। 5 जुलाई को वे रोजाना की तरह दुकान गए थे। दोपहर में दुकान के कर्मचारी का फोन आया कि विक्रम की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें जगराओं के केयरवेल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तीन लोगों को ठहराया जिम्मेदार मृतक के मोबाइल से मिले वीडियो में उन्होंने तीन लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया था। आरोपियों की पहचान जगसीर सिंह उर्फ ओबराय टेलर (सिधवां बेट निवासी), सुखविंदर सिंह (गालिब कलां निवासी) और गुरसेवक सिंह उर्फ बोबी (गांव मलासिया भाईके निवासी) के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ मामला दर्ज थाना सिधवां बेट के एएसआई परमजीत सिंह के अनुसार, शिकायत मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जानें क्या था मामला
5 जुलाई को अचानक मृतक विक्रम शर्मा की तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल दाखिल करवाया गया। जहां डॉक्टर ने हालात नाजुक देखते ही लुधियाना रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में उस की मौत हो गई थी। इस दौरान परिवार को लगा कि हार्ट अटैक आने से मौत हुई है। लेकिन शाम के समय जब परिवार के लोग मृतक का मोबाइल देख रहे थे। तो उन्हें मोबाइल में मिली विडियो से मौत का खुलासा हुआ। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दर्ज कार्रवाई गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *