फाजिल्का के अरनीवाला में गांव बुर्ज हनुमानगढ़ से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही स्कूल वैन नाले में गिर गई l वैन में सवार करीब आधा दर्जन बच्चों की जान बाल-बाल बच गई l सूचना पर पहुंची पुलिस ड्राइवर से पूछताछ में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह स्कूल जाने के लिए वैन बच्चों को लेकर गांव बुर्जहनुमानगढ़ से लेकर कंधवाला गांव की तरफ जा रही थी। रास्ते में अचानक बेकाबू हुई स्कूल वैन नाले में जा गिरी। गनीमत रही कि इस दौरान जानी नुकसान तो नहीं हुआ और मौके पर पहुंचे लोगों ने बच्चों को वैन से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। स्कूल को तलब किया गया मौके पर पहुंची पुलिस स्कूल वैन ड्राइवर से पूछताछ में जुटी है। पुलिस अधिकारी बिशनराम ने बताया कि इस मामले में जहां स्कूल अधिकारियों को थाने बुलाया है l वहीं स्कूल वैन चालक से पूछताछ की जा रही है l जांच जारी है l जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी l उन्होंने कहा कि वैन के कागजात भी चैक किए जाएंगे और लापरवाही पाए जाने पर बनती कार्रवाई की जाएगी।


