हाल गेट के बाहर त्रिकोणी मार्केट में कुछ दिन पहले बनी सड़क फिर से टूट गई। सड़क की हालत ऐसी हो गई है जैसे वहां कुछ बना ही नहीं था। बारिश के बाद पानी भर जाता है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। दोपहिया वाहन फिसलते हैं। लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। यह सड़क भंडारीपूल, अशोक चौक और नंदन टॉकी चौक की तरफ जाने वालों के लिए मुख्य रास्ता है। रोजाना हजारों लोग इसी से गुजरते हैं। सड़क कुछ ही दिनों में खराब हो गई, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग है कि सड़क को तुरंत ठीक किया जाए, ताकि हादसे न हों और लोगों को राहत मिले।


