श्रावणी मेले की तैयारियां अंतिम चरण में:देवघर में मेले की तैयारियों का काम लगभग पूरा, कांवरिया पथ पर मिलेगी कई व्यवस्था

देवघर में श्रावणी मेला 2025 की तैयारियों को लेकर सर्किट हाउस में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। झारखंड के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में देवघर विधायक सुरेश पासवान, सारठ विधायक चुन्ना सिंह और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। पर्यटन मंत्री ने कहा कि श्रावणी मेला पूरे देश की आस्था का प्रतीक है। सरकार ने 5 जुलाई तक सभी कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य रखा था। अब तक 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। शेष कार्य भी जल्द पूरे कर लिए जाएंगे। देवघर-दुम्मा बॉर्डर से कांवरिया पथ का निरीक्षण मंत्री ने देवघर-दुम्मा बॉर्डर से कांवरिया पथ का निरीक्षण किया। पथ पर मखमली बालू बिछाई जा रही है। पेयजल, शौचालय, स्नानघर और रात्रि विश्राम शेड की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य केंद्र, एंबुलेंस और मोबाइल टॉयलेट की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। मंत्री ने कांवरिया पथ पर सुरक्षा, स्वच्छता और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों से आपसी समन्वय बनाकर काम करने को कहा। इससे लाखों श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरी सतर्कता से काम कर रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *