पूर्व PM मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ी:AIIMS के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती, हालत गंभीर

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह (92 साल) की गुरुवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत गंभीर है। इस बीच कर्नाटक के बेलगावी में चल रही कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) मीटिंग रद्द कर दी है। साथ ही 27 दिसंबर को होने वाले सभी प्रोग्राम भी रद्द कर दिए गए हैं। राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बेलगावी से दिल्ली रवाना हो गए हैं। AIIMS के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। प्रियंका गांधीा AIIMS पहुंच चुकी हैं। सोनिया गांधी भी थोड़ी देर में अस्पताल पहुंच रही हैं। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *