फरीदकोट में लूटपाट की योजना बनाते 6 गिरफ्तार:सुनसान जगह पर बैठे थे, तेजधार हथियार बरामद; दो आरोपियों पर पहले भी केस

फरीदकोट जिले की थाना सदर कोटकपूरा पुलिस ने गांव बीड़ सिखांवाला के पास तेजधार हथियारों के साथ क्षेत्र में लूटपाट करने की योजना बना रहे एक गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से तेजधार हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान गांव ढिलवां कलां निवासी मनप्रीत सिंह,चढ़त सिंह, प्रितपाल सिंह ,गांव संधवां निवासी देवा कुमार, गुरतेज सिंह तथा सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है। जिनके पास से पुलिस ने दो कृपाण, एक कापा व अन्य तेजधार हथियार बरामद किए हैं। इनके खिलाफ थाना सदर कोटकपूरा में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सुनसान जगह पर बना रहे थे योजना पुलिस ने बताया कि थाना सदर के एसएचओ गुरांदित्ता सिंह की निगरानी में एएसआई बिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस पार्टी को गश्त व चेकिंग के दौरान सूचना मिली थी कि उक्त व्यक्ति बीड़ सिखांवाला के सुनसान जगह पर बैठकर लूटपाट की योजना बना रहे हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उक्त आरोपियों को तेजधार हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया। रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी पुलिस इस मामले में डीएसपी कोटकपूरा जतिंदर सिंह ने बताया कि इनमें से 2 आरोपियों के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं और अब उन्हें कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा और आगे की जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस को इनसे कुछ मामले सुलझने की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *