3 माह से पाइप लाइन में लीकेज, सप्लाई बंद

भास्कर न्यूज | दाढ़ी नपं दाढ़ी व आसपास के गांवों में 3 माह से पाइपलाइन फूट जाने के कारण फिल्टर वाटर की सप्लाई प्रभावित है। पार्षद गणपत जायसवाल ने बताया कि नपं के प्रस्ताव में भी लीकेज पाइपलाइन की मरम्मत का प्रस्ताव पारित किया गया। अभी तक संबंधित पीएचई विभाग ने पाइपलाइन की मरम्मत नहीं की। इस कारण दाढ़ी नपं के अलावा आसपास के करीब 12 अधिक गांवों में फिल्टर वाटर की सप्लाई पूरी तरह से बंद है। भीषण गर्मी के दौरान शिवनाथ नदी में जल संकट की वजह से फिल्टर वाटर की सप्लाई बंद हो गई थी, लेकिन बीते करीब 15 दिन से नदी में पानी आने के बाद फिल्टर वाटर की सप्लाई शुरू की गई है। दाढ़ी नगर एवं अंचल में लगातार मुख्य पाइपलाइन के अलावा विस्तार पाइप नल कनेक्शन वाले पाइप लीकेज की वजह से घर-घर तक दिए गए नल कनेक्शन में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। पानी के लिए लोगों को अभी भी भटकना पड़ रहा है। नपं को अवगत कराया जा रहा है, लेकिन पाइप लाइन मरम्मत कार्य दिखावा के लिए किया जा रहा है। बारिश में भी लोग पेयजल को तरस रहे हैं। कई वार्डों में पेयजल नहीं पहुंच रहा, बारिश में संकट खिलेश्वर जायसवाल ने बताया कि फिल्टर वाटर की सप्लाई इंदिरा आवास मोहल्ले में भी नहीं हो पा रही है। पाइपलाइन अधूरी होने के कारण इंदिरा आवास के आधे से अधिक लोगों को फिल्टर वाटर की सप्लाई नहीं मिल पा रही है। दाढ़ी नगर पंचायत में घर-घर नल कनेक्शन दिया गया है। पानी की सप्लाई नगर वासियों को नहीं मिल पा रही है। पार्षद ममता यादव ने पीएचई विभाग के अधिकारियों से लीकेज पाइपलाइन को तत्काल प्रभाव से दुरुस्त कर पूरे नगर में फिल्टर वाटर की सप्लाई करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *