अश्वनी शर्मा पंजाब BJP के कार्यकारी प्रधान नियुक्त:पार्टी हाई कमान ने जारी किए आदेश, प्रदेश प्रधान रह चुके

भारतीय जनता पार्टी ने अश्वनी शर्मा को वर्किंग प्रेसिडेंट नियुक्त किया है। इस संबंध में पार्टी की तरफ से आदेश जारी कर दिए गए है। वहीं, प्रधान पद की जिम्मेदारी सुनील जाखड़ संभाल रहे हैे। इससे पहले वह भी प्रधान पद रह चुके है। पंजाब में विधानसभा चुनाव 2027 में होने हैं। ऐसे में बीजेपी की तरफ से संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाए गए हैं। जैसे अश्वनी शर्मा की नियुक्ति हुई है, उससे यह साफ है कि जाखड़ पहले की तरह पद पर बने रहेंगे। साथ ही अश्वनी शर्मा उनके सहयोगी के रूप में काम करेंगे। 17 जनवरी 2020 से लेकर 4 जुलाई 2023 तक अश्वनी शर्मा पंजाब बीजेपी के प्रधान पद पर रहे थे। उनकी अगुआई में ही अकाली दल के साथ गठबंधन टूटने के बाद 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ा गया था, जिसमें पार्टी दो सीटें जीतने में कामयाब रही थी। हम इस खबर को अपडेट कर रहे है….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *