फरीदकोट में AAP पर भड़के राजा वड़िंग:​​​​​​​कपड़ा कारोबारी की हत्या पर घेरा, बोले-आप सरकार पंजाब के हालात से खुद भी डरी हुई

फरीदकोट जिले में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने राज्य में आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। वह कांग्रेस पार्टी की ब्लॉक स्तरीय बैठकों में भाग लेने पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत में राजा वड़िंग ने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। कुछ दिन पहले मोगा में डॉक्टर पर जानलेवा हमला हुआ। उनकी अभी तक हालत गंभीर बनी हुई है और सोमवार को अबोहर में वियरवेल के मालिक की हत्या कर दी गई। बेअदबी मामले में तीन साल बाद कानून उन्होंने कहा कि पंजाब में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। पंजाब के हालात से वह खुद भी पूरी तरह से डर चुके है और उन्होंने सैर करने का रूटीन भी बदल दिया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को तीन साल बाद बेअदबी मामले में नए कानून की याद आई है। नशे के खिलाफ भी इस सरकार ने तीन साल बाद युद्ध शुरू किया है। लोगों का ध्यान भटकाने तक ही सीमित कार्रवाई उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की यह सारी कार्रवाई लोगों का ध्यान भटकाने तक ही सीमित है। बरगाड़ी बेअदबी मामले में विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां व पंजाब के अन्य मंत्रियों ने संगत से वादे किए थे, लेकिन इन मामलों में अभी तक न्याय नहीं मिला है। इस मौके पर पूर्व मंत्री उपिंदर शर्मा, पूर्व विधायक बलदेव सिंह, सीनियर कांग्रेस नेता पवन गोयल, जिला प्रधान नवदीप सिंह बराड़,पूर्व जिला प्रधान अजयपाल सिंह संधू आदि भी हाजिर रहे। 2027 के चुनाव तक घर पर नहीं बैठेगा कांग्रेस वर्कर कांग्रेस नेता राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी राज्य में 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियां कर रही है, जिसके तहत प्रदेश कमेटी विभिन्न जिलों में जाकर ब्लॉक स्तरीय बैठकें कर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को लामबंद कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक विधानसभा चुनाव नहीं हो जाते, पंजाब कांग्रेस का कोई भी पदाधिकारी व कार्यकर्ता घर नहीं बैठेगा, बल्कि फील्ड में काम करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *