खन्ना में AAP में शामिल हुए वाल्मीकि समाज के नेता:बिक्रम मजीठिया की गिरफ्तारी पर बोले आप प्रदेशाध्यक्ष-परिणाम भुगतना होगा

लुधियाना जिले के खन्ना में सोमवार को वाल्मीकि समाज के मुख्य नेता बलराम बालू अपने सैकड़ों साथियों के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हुए। आप के प्रदेशाध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा कि पिछले साढ़े तीन साल में पार्टी का काफिला लगातार बढ़ रहा है। अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी रोकने के लिए सख्त कानून लाने की तैयारी कर रही है। नगर सुधार ट्रस्ट कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अरोड़ा ने बरगाड़ी बेअदबी कांड का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से प्रदेश का माहौल खराब हुआ है। नए कानून के बाद कोई भी व्यक्ति धार्मिक ग्रंथों का अपमान करने की हिम्मत नहीं करेगा। मजीठिया की गिरफ्तारी की टिप्पणी 2027 के चुनाव के बारे में अरोड़ा ने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य काम है। उन्होंने दावा किया कि साफ नीति और ईमानदारी से काम करने पर जनता खुद ही उनके पक्ष में फैसला करेगी। शिरोमणि अकाली दल के नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की गिरफ्तारी पर टिप्पणी करते हुए अरोड़ा ने कहा कि जो गैरकानूनी तरीके से संपत्ति बनाएगा, उसे परिणाम भुगतना होगा। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह, तरुणप्रीत सिंह सौंध समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *