छिंदवाड़ा-अमरवाड़ा हाईवे पर तेंदनी के पास आज (गुरुवार) शाम 4 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। अमरवाड़ा सिंगोड़ी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए अमरवाड़ा अस्पताल पहुंचाया। ट्रक को जब्त कर लिया। टीआई राजेंद्र धुर्वे ने बताया, सिवनी जिले के छपारा निवासी रमाशंकर पिता लेखराम इवनाती (20) बाइक से किसी काम से आया था, शाम को अमरवाड़ा की ओर जाते समय हादसा हो गया। पुलिस के अनुसार, ट्रक की रफ्तार बहुत तेज थी।


