सिटी रिपोर्टर | रांची श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर में सोमवार को संचालन समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता राम अवतार नारसरिया ने की। मंदिर को 18 वर्ष पूरे हो गए। इस अवसर पर तीन िदवसीय वार्षिकोत्सव सह कल्याणोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। 18 जुलाई को यजमान संकल्पम् और रक्षासूत्र बंधन का कार्यक्रम होगा। 19 जुलाई को महासुदर्शन होमम होगा तथा 3 बजे से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। भगवान जगत जननी महालक्ष्मी और भूदेवी के साथ पालकी पर विराजमान होकर नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे। 20 जुलाई को भगवान का कल्याणोत्सव दाक्षिणात्य पद्धति से संपन्न होगा। वार्षिकोत्सव सह कल्याणोत्सव के सभी कार्यक्रम श्रीधाम वृंदावन के स्वामी श्रीअनिरुद्धाचार्य महाराज के निर्देशन में संपन्न होंगे। कांचीपुरम से श्री वत्स भट्टर के नेतृत्व में विद्वान अर्चकों का एक दल रांची आएगा। 18वें वार्षिकोत्सव सह कल्याणोत्सव के सफल संचालन के लिए शोभा यात्रा प्रदीप नारसरिया, राजेश सुल्तानिया, मुरारी मंगल, भंडारा प्रसाद अनूप अग्रवाल, श्रृंगार विनय धरनीधरका, रक्षा सूत्र अनीश अग्रवाल, प्रचार प्रसार उदय राठौर, कल्याणोत्सव नारायण जालान, रमेश धरनीधरका को जिम्मेवारी दी गई है। बैठक के समापन के बाद जगत नियंता की अष्टोत्तर पुष्प अर्चना और आरती उतारी गई।


