डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 124वीं जयंती मनाई गई

प्रतापपुर | भारतीय जनसंघ के संस्थापक व भारतीय जनता पार्टी के आदर्श पुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 124वीं जयंती 6 जुलाई को भाजपा मंडल कार्यालय प्रतापपुर सहित मतदान केंद्रों में मनाई गई। भाजपा मंडल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष मानती सिंह मुख्य अतिथि थीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने की। नगर पंचायत उपाध्यक्ष अजीत शरण सिंह और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष थउलाराम विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित कर की गई। इस दौरान वक्ताओं ने उनके राष्ट्रवादी विचार, जनसंघ की स्थापना, जम्मू-कश्मीर की एकता के लिए किए गए बलिदान और भारत की अखंडता की रक्षा के िलए उनके संघर्षों को याद किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने एक देश, एक विधान, एक निशान की भावना को लेकर अपने प्राणों की आहुति दी, जो आज भी भाजपा के विचारों की प्रेरणा है। इस दौरान मंडल महामंत्री अवधेश पांडेय, सांसद प्रतिनिधि आनंद शुक्ला, महिला मोर्चा महामंत्री राधा सिंह, पूर्व पार्षद योगेंद्र सिंह, पार्षद नीलम श्रीवास्तव, युवा मोर्चा अध्यक्ष विक्रम नामदेव, प्रशांत सिंह, अजय जायसवाल, विजेंद्र कश्यप, विकास तिवारी, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, हेमंत खैरवार, बुधराम देवांगन, आशुतोष जायसवाल, अजय सिंह, आर्यन दुबे, अक्षय रवि, संतोष सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम समापन पर सभी ने डॉ. मुखर्जी के बताए राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *