दो श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन:बाबा के भक्तों के लिए 9 या 10 से रांची से शुरू होगी, दोनों ट्रेनें जाएंगी भागलपुर तक

11 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए दो स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये सावन भर चलेंगी। शुरुआत 9 या 10 जुलाई से रांची रेलवे स्टेशन से होगी। ये ट्रेनें रांची से भागलपुर वाया सुल्तानगंज चलेंगी। रांची रेलमंडल की सीनियर डीसीएम शुचि सिंह ने बताया कि डिवीजन ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के प्रपोजल को स्वीकार किया है। यह ट्रेन रांची, मूरी, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, कतरास, धनबाद, जसीडीह होते हुए भागलपुर तक जाएगी। वहीं, दूसरा प्रपोजल दिशा समिति, लायंस क्लब की शिफाली गुप्ता का स्वीकार किया गया है। यह ट्रेन रांची, मूरी, बरकाकाना, हजारीबाग, कोडरमा, गया, क्यूल, सुल्तानगंज होते हुए भागलपुर तक जाएगी। ट्रेनों में बढ़ी वेटिंग धनबाद से सुल्तानगंज की दो और भागलपुर की एक ट्रेन में सभी श्रेणियों में वेटिंग लग चुकी है। सीधे बाबाधाम जाने के लिए जसीडीह तक की 4 ट्रेनों में बर्थ उपलब्ध हैं, पर रांची-गोड्डा व मौर्य एक्सप्रेस में वेटिंग हो चुकी है। धनबाद से सुल्तानगंज
18603 रांची-गोड्डा एक्सप्रेस (मंगलवार, गुरुवार, शनिवार) : 2 अगस्त तक सभी श्रेणियों में वेटिंग
18185 टाटा गोड्डा एक्सप्रेस (सोमवार) : 28 जुलाई तक सभी श्रेणियों में वेटिंग
13403 वनांचल एक्सप्रेस (भागलपुर तक) (प्रतिदिन) : 13 जुलाई तक सभी श्रेणियों में वेटिंग धनबाद के बरटांड़ से रोज सुल्तानगंज जाएंगी बसें
श्रावणी मेले को देखते हुए धनबाद के बरटांड़ बस स्टैंड से विशेष रूप से 20 बसों का इंतजाम किया गया है। रोज 1-3 बसें चलेंगी और गुरुवार व रविवार को इनकी संख्या 5-6 हो सकती है। बड़े कांवरिया जत्थे बसों को रिजर्व भी करा सकेंगे। पिछले साल एसी बसों का किराया 450-550 रुपए और नन-एसी का 400-450 रुपए था। हालांकि, इस बार 50-100 रुपए अधिक किराया देना पड़ सकता है। सड़क मार्ग से बहुत-से लोग निजी व छोटे रिजर्व वाहनों से भी जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *