सनातनी युवाओं ने ली ट्रेनिंग, धर्म व संगठन की बारीकी जानी

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के राजनांदगांव, बालोद और एमएमसी जिलों के कार्यकर्ताओं का संभाग स्तरीय तीन दिवसीय शौर्य वर्ग 4 से 6 जुलाई तक आयोजित किया। कार्यक्रम अग्रहरि भवन और गांधी सभा कक्ष राजनांदगांव में संपन्न हुआ। इसमें तीनों जिलों के कार्यकर्ताओं ने धार्मिक और संगठनात्मक प्रशिक्षण लिया। वर्ग का शुभारंभ 4 को क्षेत्र संगठन मंत्री जितेंद्र सिंह पवार ने किया। उसी शाम विहिप राजनांदगांव विभाग के संगठन मंत्री कन्हैया कुंदन ने युवाओं को मार्गदर्शन दिया। 5 को प्रांत उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह ने व्यक्ति गुण और व्यवहार पर बात रखी। रात को सत्संग हुआ। प्रांत सत्संग प्रमुख सुनील वर्मा ने भक्तिपूर्ण संगीतमय भजन प्रस्तुत किए। इसमें जुलाई और अगस्त माह के कार्यक्रमों की योजना बनी। विभाग मंत्री अरुण गुप्ता ने कानून और विधि से जुड़ी जानकारी दी। तीनों जिलों की जिला समिति की बैठक भी हुई। वर्ग में विहिप जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्निहोत्री, जिला मंत्री अनूप,कोषाध्यक्ष लव मिश्रा, लाल मुनाई, बजरंग दल जिला संयोजक राहुल मिश्रा, जिला सह संयोजक अंशुल कसार, योगेश बागड़ी, नवीन अग्रवाल, योगेश मुदलियार, जुगल किशोर, नागेश यदु, अंकित खंडेलवाल, भरत साहू, अखिलेश गुप्ता, दीपक सिंग, नगर संयोजक प्रिंस हथिबेड, राज तंवर, अभिषेक शर्मा, प्रकाश समरीत, राहुल ताम्रकार, गौरव शर्मा, अभिषेक शर्मा, सुदर्शन साहू, मनीष सर्वा, झमित साहू, मोहित यादव, सोहन साहू, एमएमसी जिला अध्यक्ष मानसिंग टेकाम, मंत्री गुरुदयाल साहू ,मुरली साहू, बालोद विहिप जिलाध्यक्ष बलराम गुप्ता आदि मौजूद थे। प्रदेश सहमंत्री साहू ने प्रवास और बैठक के महत्व की जानकारी दी प्रांत सहमंत्री नंदुराम साहू ने प्रवास और बैठक के महत्व पर जानकारी दी। दूसरे सत्र में प्रांत मंत्री विभूति भूषण पांडेय ने संगठनात्मक ढांचे, समिति गठन और वार्षिक कार्यक्रमों की जानकारी दी। दिल्ली से आए केंद्रीय मंत्री अंबरीश ने देश की वर्तमान स्थिति और बदलते परिवेश पर युवाओं को संबोधित किया। क्षेत्र अर्चक पुरोहित संपर्क प्रमुख चंद्रशेखर वर्मा ने संगठन के उद्देश्य और गठन पर प्रकाश डाला। अंतिम दिन प्रांत संगठन मंत्री नंद दास दंडोतिया ने समिति के कार्य, रचना और सत्संग बढ़ाने पर जानकारी दी। प्रांत संयोजक ऋषि मिश्रा ने बजरंग दल के कार्य स्थापना और उद्देश्य पर चर्चा की। वर्ग का समापन क्षेत्र संगठन मंत्री जितेंद्र सिंह पवार की उपस्थिति में हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *