राजनांदगांव| सावन के पहले सोमवार को 14 जुलाई से श्री बागेश्वर धाम में प्रत्येक सोमवार को कावड़ यात्रा निकाली जाएगी। सुबह 6 बजे शिवनाथ नदी से बागेश्वर धाम मंदिर तक यह यात्रा निकलेगी। इस बार 14 जुलाई को हरित कावड़ यात्रा, 21 जुलाई को सिंदूर तिरंगा कावड़ यात्रा, 28 जुलाई को श्रीराम हनुमान कावड़ यात्रा निकाली जाएगी।


