राजनांदगांव| अतिरिक्त सचिव ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार टीके अनिल कुमार 8 जुलाई को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। अतिरिक्त सचिव अनिल कुमार सुबह 8 बजे रायपुर से राजनांदगांव विकासखंड ग्राम अंजोरा के लिए प्रस्थान करेंगे। वे सुबह 10 बजे ग्राम अंजोरा पहुंचेंगे तथा मल्टीयूटिलीटी सेंटर का अवलोकन करेंगे। सुबह 10 बजे से सुबह 10.30 बजे तक ग्राम अंजोरा में गणेश हर्बल गुलाल यूनिट एवं पौधरोपण कार्य का निरीक्षण करेंगे। वे सुबह 10.30 बजे ग्राम अंजोरा से ग्राम टेड़ेसरा के लिए प्रस्थान करेंगे तथा सुबह 10.40 बजे से सुबह 11.30 बजे तक ग्राम टेड़ेसरा में रिचार्ज साफ्ट एण्ड इंजेक्शन वेल का अवलोकन करेंगे।


