गिरिडीह में दो पक्षों के बीच विवाद:मुहर्रम के बाद फिर भड़का तनाव, पथराव में पुलिस ने स्थिति संभाली; स्थिति नियंत्रित

गिरिडीह के नगर थाना क्षेत्र के कुरैशी मुहल्ले में मंगलवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच पथराव की घटना हुई। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पथराव कर रहे लोगों को खदेड़ा। जानकारी के अनुसार कुरैशी मुहल्ला और मछली मुहल्ला के एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। इसी विवाद को लेकर दो दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। मंगलवार सुबह फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। इलाके में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है डीएसपी नीरज कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। इलाके में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। डीएसपी ने बताया कि मुहर्रम की रात को दोनों मुहल्लों के बीच तनाव उत्पन्न हुआ था। उसी का नतीजा आज की घटना है। पुलिस की टीम मौके पर तैनात है और स्थिति नियंत्रण में है। अधिकारियों ने लोगों से कानून हाथ में न लेने और कानूनी रास्ता अपनाने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *