पलामू में सड़क हादसे में फेरी वाले की मौत:एक साल पहले पत्नी का हुआ था निधन, अब तीन बच्चे अनाथ; कार चालक फरार

पलामू के मेदिनीनगर-पांकी मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सलगस झालखंडी पुल के पास एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार नीरज चन्द्रवंशी (38) की मौत हो गई। उसके साथ मौजूद श्रीकांत कुमार (22) घायल हो गए। नीरज तरहसी थाना क्षेत्र के कुम्हराडीह गांव का रहने वाला था। वे फेरी लगाकर साबुन-सर्फ बेचकर अपना परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। एक साल पहले ही बीमारी से उसकी पत्नी का निधन हो गया था। अब उसके तीन बच्चे, एक बेटी और दो बेटे अनाथ हो गए हैं। पांकी से लौटते वक्त हुआ हादसा हादसा सोमवार शाम 5:30 बजे हुआ। नीरज और श्रीकांत पांकी से लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार चालक वाहन को बांदूबार में छोड़कर फरार हो गया। पांकी पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। इधर, दोनों को जख्मी हालत में पहले एमएमसीएच में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद नीरज को रांची रिम्स रेफर किया गया। लेकिन रांची पहुंचने से पहले रात में ही रातू में उसकी मौत हो गई। मंगलवार को शव लेकर परिजन एमएमसीएच लौटे। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जख्मी श्रीकांत का इलाज जारी है। वे बाइक सर्विसिंग सेंटर चलाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *