मिनी सचिवालय में बनेगा मियावाकी जंगल सीजन में प्रशासन लगाएगा तीन लाख पौधे

भास्कर न्यूज | अमृतसर डीसी साक्षी साहनी ने बताया कि प्रशासन और धर्मान स्टील कंपनी और ईको सिख के सहयोग से मिनी सचिवालय परिसर में मियावाकी जंगल तैयार कराया जाएगा। मानसून सीजन में 3 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। सोमवार को 100 पौधे लगाकर उद्घाटन किया गया। भले ही परिसर में जगह कम है, लेकिन सराहनीय कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि आम लोग अपने खाली पड़े जगहों पर मियावाकी वन तैयार कर सकते हैं। हीट मैप के माध्यम से उन स्थानों की पहचान कर ली गई है। जहां पृथ्वी की सतह का तापमान अधिक है। कई स्थानों पर पृथ्वी की सतह का तापमान 50 डिग्री से अधिक पाया गया है। इन स्थानों पर अधिक पेड़ लगाने से तापमान कम हो जाएगा। कंपनी मियावाकी वन में 30,000 अतिरिक्त पौधे लगाने जा रही, जो आठवां वन क्षेत्र होगा। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने व देखभाल करने वाले लोगों को प्रशासन प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेगा। डिस्ट्रिक फॉरेस्ट अफसर राजेश कुमार ने कहा कि पौधे लगाने से दो-तीन दिन पहले 2*2 का गड्ढा खोद लेना चाहिए। इससे पौधे के जीवित रहने की अधिक उम्मीद रहती है। सरकारी विभाग पौधे लगाना चाहते हैं, वे पत्र लिखकर सूचित करें। निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराएंगे। जो एनजीओ, निजी स्कूल या कॉलेज पौधे खरीदना चाहते हैं, उन्हें सरकार की ओर से 2 रुपए प्रति पौधा दिया जाएगा। इसके अलावा जो व्यावसायिक स्थान पौधे खरीदना चाहते हैं, उन्हें 20 रुपए प्रति पौधा मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *