पूर्व रेलवे के जीएम का पाकुड़ स्टेशन दौरा:स्टेशन, यार्ड और कोल साइडिंग का निरीक्षण; लिफ्ट-एस्केलेटर की समस्या का हुआ समाधान

पूर्व रेलवे कोलकाता के महाप्रबंधक मिलिंद देउस्कर ने मंगलवार को पाकुड़ रेलवे स्टेशन का दौरा किया। उन्होंने स्टेशन के साथ रेलवे यार्ड, पाकुड़ क्वारी और कोल साइडिंग का निरीक्षण किया। महाप्रबंधक विशेष सेलून से स्टेशन पहुंचे, जहां स्थानीय अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। स्टेशन निरीक्षण के बाद उन्होंने स्टेशन परिसर के पार्क में ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण किया। कई महीनों से बंद एस्केलेटर को चालू किया गया मिलिंद देउस्कर ने पत्थर क्वारी और कोल साइडिंग का भी दौरा किया। उन्होंने मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जीएम के दौरे से पहले स्टेशन और प्लेटफॉर्म की विशेष साफ-सफाई की गई। कई महीनों से बंद एस्केलेटर को चालू किया गया। निरीक्षण के बाद महाप्रबंधक ने बताया कि स्टेशन पर लिफ्ट और एस्केलेटर में आ रही बिजली की समस्या का समाधान कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि थर्ड और फोर्थ लाइन शुरू होने के बाद स्टेशन का और विकास किया जाएगा। नई ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। कई संगठनों ने महाप्रबंधक को स्थानीय समस्याओं से जुड़े मांगपत्र सौंपे। कोल साइडिंग के ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *