पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा जिले में लगातार हो रही बारिश से एक और कच्चे मकान का छज्जा गिर गया। जैंतगढ़ क्षेत्र में हुई इस घटना में मकान में मौजूद महिला ने समय रहते भागकर अपनी जान बचा ली। जिले में लगातार हो रही बारिश से कच्चे मकानों को नुकसान पहुंच रहा है। विभिन्न क्षेत्रों से मकानों के गिरने की खबरें आ रही हैं। जैंतगढ़ में मंगलवार को एक मकान अचानक धंसने लगा। मकान में मौजूद महिला को जैसे ही इसकी भनक लगी, वह तुरंत बाहर भाग निकली। हालांकि, घर में रखी टीवी और अन्य सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। स्थानीय प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है।


