जमशेदपुर की परसुडीह पुलिस ने गांजा तस्करी के एक मामले में सौरभ कुमार दास को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 85 हजार रुपए मूल्य का गांजा बरामद किया है। 7 जुलाई को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि परसुडीह थाना क्षेत्र के सलगाझुडी शांतिनगर फुटबॉल मैदान के पास गांजा की खरीद-बिक्री होने वाली है। थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम ने छापेमारी की। इस दौरान संदिग्ध अवस्था में सौरभ कुमार दास को पकड़ा गया। मोबाइल में मिले संदिग्ध नंबरों की हो रही जांच विधि व्यवस्था डीएसपी तौकीर आलम के अनुसार, आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। इसमें मिले संदिग्ध नंबरों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सौरभ ओडिशा से गांजा खरीदकर यहां बेचने की योजना बना रहा था। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या आरोपी किसी गिरोह से जुड़ा है। फिलहाल सौरभ कुमार दास को एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


