बारिश के बाद गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में खूबसूरत नजारा:झोझा जलप्रपात से जोगी गुफा तक पर्यटकों की भीड़, सेल्फी के लिए जान जोखिम में डाल रहे लोग

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में लगातार हुई बारिश ने प्राकृतिक सौंदर्य को और निखार दिया है। जिले का सबसे ऊंचा झोझा जलप्रपात अब तीन स्तरों से तेज धार में बह रहा है। जोगी गुफा की चौड़ी पाठ से गिरता जलप्रपात और लक्ष्मण घाट में मैदानी क्षेत्र से पहाड़ों में बहती नदी का दृश्य मनमोहक है। छोटकी रिवार की ऊंची पहाड़ियों से नए जलप्रपात बन गए हैं। बारिश थमते ही पर्यटक इन स्थलों पर पहुंचने लगे हैं। जिले की आठ प्रमुख नदियां – सोन, अरपा, तान, तिपान, बम्हनी, जोहिला, मलनिया और एलान जल से लबालब भर गई हैं। इन नदियों का बहाव प्राकृतिक सौंदर्य को और बढ़ा रहा है। हालांकि, चिंता का विषय यह है कि कुछ पर्यटक सेल्फी और फोटो खींचने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। वे तेज धार वाले क्षेत्रों में भी बिना किसी सुरक्षा के चले जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे तेज प्रवाह वाले क्षेत्रों में जाते समय विशेष सावधानी बरतें और फोटो खींचने के चक्कर में अपनी जान को खतरे में न डालें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *