रायपुर के शराब भट्टी में बेस बॉल से मारपीट:पुराने विवाद में वारदात को दिया अंजाम, 2 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में एक युवक के साथ शराब भट्टी में बेसबॉल से मारपीट हुई है। आरोपियों ने पुराने विवाद में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, दीपक सिंह चौहान ने शिकायत में बताया कि, वो फोकटपारा शास्त्री नगर रायपुर में रहता है। एक हार्डवेयर दुकान में कर्मचारी है। 6 जुलाई की दोपहर 1 जुलाई को वो फाफाडीह शराब भट्टी के पास गया था। इस दौरान जनक बघेल और कुणाल दीप के साथ पुरानी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद उन्होंने बेसबॉल बैट से दीपक की पिटाई कर दी। इस मारपीट में दीपक को गंभीर चोटें आई है। इसके बाद पुलिस में शिकायत मिलते ही दोनों आरोपियों की खोजबीन कर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी- 1. कुणाल दीप पिता विनोद दीप उम्र 19 साल निवासी काली नगर वॉलटियर गेट फाफाडीह के पास थाना देवेन्द्र नगर रायपुर।

2. जनक बघेल पिता मिठ्ठु बघेल उम्र 25 साल निवासी त्रिमूर्ती नगर उड़िया स्कूल के पास थाना देवेन्द्र नगर रायपुर।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *