रायगढ़ में हंगामे के बीच हुई सामान्य सभा की बैठक:1778 करोड़ के कार्यों को मंजूरी, 6 निर्माण कार्यों को सर्वसम्मति से मिली स्वीकृत

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ निगम में सामान्य सभा की बैठक आयोजित हुई। जिसमें विपक्ष के हंगामे के बीच सामान्य सभा में 1778 करोड़ 52 लाख की लागत से होने वाले कई विकास-कार्यों को स्वीकृति दी गई। इस सामान्य सभा में 13 एजेंडा में 40 प्रश्न रखे गए थे। प्रश्नकाल के लिए 1 घंटे का समय रखा गया था। लाटरी पद्धति से पार्षदों के लगाए गए प्रश्नों पर सवाल-जवाब हुआ। इसमें निर्माण, अतिक्रमण, विकास कार्य, पूर्व में हुए कार्यों की स्थिति, डेंगू से निपटने के किए जा रहे कार्य और विकास कार्यों से संबंधित कुल 40 प्रश्न लगाए गए थे। इसमें एजेंडा नंबर 1, 3 और 4 पर नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया और विपक्ष के नेताओं ने अपनी आपत्ति जताई। सदन में यह बता रखी कि इन एजेंडों में एक ही कार्य के लिए अलग-अलग योजनाओं में अलग-अलग मद का प्रावधान है। उन्होंने इन एजेंडा में विस्तृत विश्लेषण के लिए संलग्न प्रस्तावों के प्रति का अवलोकन करने की बात कही। साथ ही विपक्ष ने प्रस्ताव क्रमांक-4 को पूरी तरह से त्रुटिपूर्ण और भ्रामक होना बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव में चिह्नित 37 सड़कों का चौड़ीकरण किया जाना है। इस प्रस्ताव को नगर निगम अधिनियम का उल्लंघन बताया और कहा कि प्रस्ताव में सड़कों की सिर्फ लंबाई का वर्णन है चौड़ाई का नहीं जिससे भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती है। विपक्षीय दल ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई। हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही को आगे बढ़ाया गया। जिसमें 7 एजेंडा पर भाजपा पार्षदों की पूर्ण बहुमत रही, तो 6 एजेंडा पर सर्वसम्मति से सहमति बनी। बहुमत से प्रस्ताव पारित सामान्य सभा में कुल 13 प्रस्ताव थे। प्रस्ताव क्रमांक-4 में मेजर रोड, सब अर्बन एरिया रोड, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट, पॉन्ड लैक डेवलपमेंट, स्पोर्ट कांप्लेक्स, न्यू मार्केट डेवलपमेंट, मल्टी लेवल पार्किंग, ट्रांसपोर्ट नगर, वाटर सप्लाई सीवरेज नेटवर्क, ट्रेड सेंटर, रूफटॉप सोलर और जंक्शन संबंधित एजेंडा कार्य शामिल किए गए थे। सभी एजेंडा पर चर्चा करते हुए बहुमत से प्रस्ताव को पारित किया गया। विकास कार्यों को सदन में स्वीकृति दी गई सभी 13 एजेंडा में करीब 1697 करोड़ 57 लाख रुपए लागत से ज्यादा के विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों को सदन में स्वीकृति दी गई। प्रश्नकाल के दौरान प्रश्नों से संबंधित जवाब विभाग प्रमुख MIC सदस्यों ने दिए। इस दौरान कई प्रस्ताव के संबंध में पार्षदगणों द्वारा किए गए प्रश्न और एस्टीमेट कार्यों से संबंधित विस्तार से पूर्ण जानकारी कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय ने दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *