खराब सड़क से परेशान स्कूली बच्चों ने किया चक्का जाम:बलौदाबाजार में शिक्षकों की कमी; अधिकारियों ने दिया जल्द समाधान का आश्वासन

बलौदाबाजार के ग्राम सहाड़ा में शासकीय हाई स्कूल के छात्रों ने पक्की सड़क की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने स्कूल जाने वाले कच्चे और दलदली मार्ग तथा शिक्षकों की कमी के विरोध में गिधपुरी मार्ग पर चक्का जाम कर दिया था। मामला गिधपुरी थाना क्षेत्र का है। प्रशासन की समझाइश के बाद चक्काजाम हटा दिया गया है। अधिकारियों ने छात्रों के साथ पैदल स्कूल तक जाकर समस्याओं का जायजा लिया। तहसीलदार लीलाधर कवर ने छात्रों की मांगों को वाजिब बताया। जिसके बाद तुरंत सड़क मरम्मत के निर्देश दिए। अतिरिक्त शिक्षक की होगी व्यवस्था प्रदर्शन की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नरेश दिवान, एबीओ सतीश महेश्वरी, सीईओ पन्नालाल धुर्वे और तहसीलदार लीलाधर कवर मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने एबीओ ने शाम तक अतिरिक्त शिक्षक की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन समाधान के लिए तत्पर है। छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी समस्या रखी। ग्राम पंचायत को सड़क मरम्मत का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों की बात मानकर धरना खत्म खंड शिक्षा अधिकारी सतीश महेश्वरी ने बताया कि सहाड़ा हाई स्कूल में वर्तमान में केवल दो शिक्षक हैं। छात्रों की संख्या के अनुपात में यह संख्या बहुत कम है। उन्होंने इस मामले को उच्च अधिकारियों के साथ साझा किया है। शाम तक अतिरिक्त शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। नायब तहसीलदार पंकज बघेल ने कहा कि छात्रों ने समझदारी दिखाते हुए अधिकारियों की बात मानकर धरना खत्म कर दिया। सड़क निर्माण के साथ अन्य बुनियादी सुविधाओं पर भी ध्यान दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *