शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार दो निदेशकों को भेजा गया जेल

राज्य में 77 करोड़ रुपए से अधिक के शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार दो निजी कंपनियों के निदेशक छत्तीसगढ़ निवासी ओम साईं कंपनी के अतुल कुमार सिंह और मुकेश मनचंदा को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। इससे पूर्व एसीबी ने दोनों को विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार सिंह की अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया गया। इससे पहले एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए बीते दो जुलाई को प्रिज्म होलोग्राफी कंपनी के प्रबंध एमडी विधु गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शराब घोटाले में यह दसवीं गिरफ्तारी है। गिरफ्तार दोनों आरोपी मामले में पूर्व से गिरफ्तार आरोपी सिद्धार्थ सिंघानिया के सिंडिकेट का हिस्सा है। बता दें कि शराब घोटाले में अब तक आईएएस अधिकारी विनय चौबे समेत 10 आरोपियों को जेल भेजा गया है। अन्य की तलाश जारी है। चार आरोपियों की जमानत याचिका पर 19 को सुनवाई शराब घोटाले से जुड़े मामले में एसीबी की पकड़ से दूर 4 आरोपियों की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर मंगलवार को एसीबी के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार सिंह की अदालत में आंशिक सुनवाई हुई। आगे की सुनवाई के लिए अदालत ने 19 जुलाई की तारीख निर्धारित की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *