खड़गपुर | पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत नारायणगढ़ थाना के कटाईखाल और उकुनमारी इलाके के बीच एक एसिड से भरा टैंकर से एसिड का रिसाव होने से इलाके में अचानक धुआं फैल गया।जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। कुछ देर के लिए इलाके में यातायात बाधित हुआ। मालूम हो कि एसिड से लदा टैंकर इलाके से गुजर रही थी। टैंकर अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे उतर गई। मिट्टी गीली होने के कारण टैंकर का पहिया मिट्टी में फंस गया था। टैंकर को बाहर निकालने की कोशिश के दौरान टैंकर का वल्व अचानक लीक हो गया और एसिड निकलकर नीचे गिरने लगा।थोड़ी ही देर से एसिड से निकले धुंए ने इलाके को अपने चपेट में ले लिया।जिससे इलाके में दहशत फैल गई। यातायात बाधित हुआ।घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और दमकल की एक इंजन इलाके में पहुँची।दमकल कर्मियों ने इलाके में परिस्थिति को समान्य करते हुए टैंकर से एसिड के रिसाव को बंद किया।जिसके बाद इलाके में परिस्थिति समान्य हुआ।पुलिस घटना की जांच कर रही है। भास्कर न्यूज | खड़गपुर खड़गपुर के नीमपुरा से सटे कलाईकुंडा रेल ओवरब्रिज के रेलिंग को तोड़कर एक ट्रक नीचे रेल पटरी पर जा गिरा। इस दौरान ओवरहेड तार टूटा, ट्रक का अधिकांश हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक के चालक की मौत हो गई। ट्रक का खलासी बुरी तरह से जख्मी हो गया। मालूम हो कि ट्रक में लोहे का छड़ लदा था। ट्रक नदिया से झाड़ग्राम की ओर जा रही थी। इलाके में हो रही तेज बारिश के दौरान ट्रक रेल ओवरब्रिज से गुजर रही थी। इस दौरान ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज के रेलिंग को तोड़ते हुए ऊपर से नीचे रेल पटरी पर जा गिरी। जिससे ओवरहेड का तार टूटा। ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक का खलासी बुरी तरह से जख्मी हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिसकर्मी सहित रेल अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। घायल खलासी और मृत ट्रक चालक को अस्पताल ले गये। रेल अधिकारियों की मौजूदगी में रेल पटरी पर गिरे ट्रक को हटाकर और टूटे हुये ओवरहेड तार की मरम्मत करके परिस्थिति को समान्य किया गया।पुलिस घटना की जांच कर रही है। वहीं कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रक चालक को नींद आ जाने के कारण यह हादसा हुआ।


