धालभूमगढ़| सोमवार शाम से लगातार हो रही तेज बारिश से प्रखंड क्षेत्र में कई जगह जलजमाव हो गया है। नरसिंहगढ़ स्थित कस्तूरी बाई जय हिंद बालिका मध्य विद्यालय परिसर में करीब डेढ़ फीट पानी भर गया है। पानी निकासी का उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण तलाब जैसा पानी भरा हुआ है। स्कूल का मैदान तालाब जैसा दिख रहा है। कई दिनों से पानी जमा रहने के कारण वह पूरी तरह गंदा हो गया है।विद्यार्थियों को इसी गंदे पानी से होकर स्कूल आना-जाना करना पड़ रहा है। जूते पहनकर आना मुश्किल हो गया है। स्कूल आते-जाते समय बच्चों के कपड़े पानी से भींग जाते है। गंदे पानी के कारण बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। वही नरसिंहगढ़ प्लस टू उच्च विद्यालय के बालक छात्रावास परिसर में भीे चारों ओर दो ढाई फीट तक पानी भर गया है। हॉस्टल तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। इसी कारण फिलहाल हॉस्टल में कोई भी विद्यार्थी नहीं रह रहा है। पानी निकासी का उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कई महीने तक यहां बरसात का पानी तलाब जैसा जमायत रहता है।


