मुंगेली जिले के 4 गांव बाढ़ प्रभावित है। 9 जुलाई को कलेक्टर कुन्दन कुमार और SP भोजराम पटेल ने लोरमी विकासखंड के अचानकमार टाइगर रिजर्व क्षेत्र का दौरा बाइक से किया। वे सुरही, बम्हनी, निवासखार और लमनी जैसे सुदूर वनांचल गांवों में पहुंचे। अधिकारियों ने रोजगार सहायक, कोटवार, पटवारी और सचिव से बरसात के मौसम की चुनौतियों पर चर्चा की। बाढ़ प्रभावित गांवों में खाद्य सामग्री, केरोसिन, दवाइयां और लाइफ जैकेट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसडीआरएफ की टीम की तैनाती के आदेश भी जारी किए। समस्याओं के समाधान के निर्देश कलेक्टर ने ग्रामीणों को बाढ़ के दौरान सुरक्षा के लिए जागरूक किया। बम्हनी में आवागमन के लिए एसडीआरएफ से नाव की व्यवस्था करने को कहा। स्थानीय लोगों की बिजली और पानी की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। अधिकारियों ने दिया वन संरक्षण का संदेश सुरही में आपातकालीन परिवहन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने वन संरक्षण का संदेश भी दिया। बम्हनी में स्कूली शिक्षा की स्थिति की समीक्षा की। बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया और अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई के लिए जागरूक किया। बाइक और ट्रैक्टर से पहुंचे कलेक्टर और एसपी दुर्गम क्षेत्रों में बाइक और ट्रैक्टर से पहुंचे। उन्होंने उफनती नदी को पार कर लमनी और निवासखार का दौरा किया। वनांचल के निवासियों को शिक्षा, स्वास्थ्य और खाद्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। कटे हुए गांवों में राहत और स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश दिए।


