अबोहर में आरोपी की MLA संग फोटो आई सामने:कपड़ा व्यापारी की हत्या का मामला, AAP नेता ने विधायक से मांगा स्पष्टीकरण

फाजिल्का के अबोहर में संजय वर्मा हत्याकांड के मुख्य आरोपी की विधायक संदीप जाखड़ के साथ फोटो सामने आने के बाद राजनीतिक माहौल गरम हो गया है। आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज अरुण नारंग ने इस मामले में विधायक जाखड़ से स्पष्टीकरण की मांग की है। नारंग ने कहा कि हत्याकांड के आरोपी शक्ति की विधायक जाखड़ के साथ कई फोटो सामने आई हैं। आरोपी ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी ये तस्वीरें पोस्ट की थीं। उन्होंने कहा कि जो नेता पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की आलोचना कर रहे थे, उन्हीं की सरकार में पुलिस ने गैंगस्टरों को सबक सिखाया है। विधायक जाखड़ पर साधा निशाना हलका इंचार्ज ने विधायक जाखड़ पर निशाना साधते हुए कहा कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के साथ फोटो खिंचवाने से पहले राजनेताओं को सोचना चाहिए। उन्होंने जाखड़ से आग्रह किया कि वे व्यापारियों में डर का माहौल न बनाएं। साथ ही कहा कि अगर सरकार के कार्यों की सराहना नहीं कर सकते तो कम से कम आलोचना से बचें। गौरतलब है कि अबोहर में संजय वर्मा हत्याकांड के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मुठभेड़ में मार गिराया था। इस कार्रवाई से शहर के व्यापारियों में पैदा हुआ भय दूर हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *