कांग्रेस के पूर्व विधायक का भाई 3 दिनों से लापता:बच्चे को स्कूल छोड़कर नहीं लौटा घर, रायगढ़ पुलिस ने गुम इंसान दर्ज किया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में कांग्रेस के पूर्व विधायक का भाई पिछले तीन दिनों से लापता है। जिसकी सूचना परिजनों ने थाना में दी दी है, लेकिन अब तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है। मालमा लैलूंगा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कटकलिया का रहने वाला जयपाल सिंह सिदार 43 साल लैलूंगा के पूर्व विधायक चक्रधर सिंह सिदार का सबसे छोटा भाई है। साथ ही पाकरगांव का ग्राम सचिव है। जो पिछले 3 तीनों से लापता है। बताया जा रहा है कि जयपाल हर दिन की तरह सोमवार की सुबह तकरीबन 7 बजे अपने छोटे बेटे को आत्मानंद स्कूल लैलूंगा छोड़ने के लिए स्वीप्ट डिजायर कार से निकले। इसके बाद बच्चे को स्कूल छोड़कर वापस नहीं लौटे। थाना में दी गई सूचना
सुबह से रात होने पर परिजनों को भी उसकी चिंता सताने लगी और आसपास व परिचितों के यहां खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। ऐसे में अगले दिन जयपाल के परिजन थाना पहुंचकर मामले की जानकारी दी। जहां पुलिस ने मामले में गुम इंसान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
खोजबीन के बाद भी नहीं चला पता
जयपाल सिदार के बड़े भाई ऋषि ने बताया कि 8 भाईयों में सबसे छोटा है और उसके दो बच्चे हैं। जयपाल अपने बेटे को स्कूल छोड़ते समय ये बोला कि छुट्टी के बाद उसके दोस्त के घर चले जाए, लेने आने में देरी होगी। इसके बाद बच्चे को स्कूल छोड़ा, फिर घर नहीं लौटा। उसकी खोजबीन की जा रही है और मामले की सूचना थाना में दे दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *