दुर्ग में मोबाइल लूटपाट का विरोध करने पर सप्ताहभर पहले हुई हत्या मामले में पुलिस ने चार आरोपी सहित एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू, लूट के मोबाइल, पैसे और स्कॉर्पियो कार को जब्त किया है। दुर्ग पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि ग्राम जंजगिरी निवासी राजकुमार यादव (20) पर 3 जुलाई की रात को उतई के डूंडेरा मोरिद मेन रोड के पास कुछ अज्ञात युवकों ने मोबाइल लूटपाट के दौरान चाकू और पेचकस से जानलेवा हमला किया था। गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। 150 सीसीटीवी चेक करने पर मिला आरोपियों का सुराग आरोपियों की पतासाजी के लिए आसपास के क्षेत्र के लगभग 150 सीसीटीवी कैमरा के फुटेज और लगभग 1500 मोबाइल नंबरों को जांच में लिया। जांच के दौरान पूछताछ में एक शख्स ने भी बताया कि घटना के समय उसे भी स्कॉर्पियो में सवार आरोपियों ने लूटने की नीयत से दौड़ाया था। यह बात राजकुमार ने भी अपने बयान में बताया था। सबूतों के आधार पर पकड़े गए आरोपियों लोकेश सारथी, राज किशोर, आकाश देवार, महाराज देवार, उमेश टंडन ने लूटपाट के जुर्म को कबूल कर ली। आरोपियों ने बताया कि वह अपनी स्कॉर्पियो से मोरीद आ रहे थे, तभी रास्ते में स्कूटी खड़ा कर एक युवक मोबाइल में बात करता हुआ दिखा। सभी आरोपियों ने मिलकर उसके मोबाइल लूटने की कोशिश की। मोबाइल लूट का विरोध किया तो हाथापाई की इस दौरान राजकुमार ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ हाथापाई शुरू हो गई। सभी ने मिलकर मारपीट करते हुए पेचकस से उसकी छाती पर कई बार कर दिया। इस दौरान एक आरोपी ने अपने पास रखे चाकू से भी उसे पर कई बार किया और मोबाइल लूट कर फरार हो गए। पूछताछ में आरोपियों बताया कि उस दिन इस घटना के बाद एक हाईवा के ड्राइवर को भी रोक कर उसके साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों की हिस्ट्री सीट तैयार की जा रही है। फरार आरोपियों की भी पतासाजी भी की जा रही है।


