पहल… अब सभी सरकारी अस्पताल होंगे वाईफाई युक्त, मरीज और परिजन नि:शुल्क कर सकेंगे इंटरनेट सेवा का इस्तेमाल

सरकारी अस्पताल में सुविधा बढ़ाने को लेकर सरकार लगातार ध्यान दे रही है। सदर अस्पताल रांची को रेडियोलॉजी हब के रूप में विकसित करने की घोषणा के अगले ही दिन स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त वाईफाई सुविधा प्रदान करने की तैयारी कर ली है। इस नई पहल के तहत अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके साथ आने वाले परिजनों को मुफ्त इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, सरकारी योजनाएं और अन्य डिजिटल सेवाओं तक आसानी से पहुंच बना सकेंगे। सरकार की ओर से बीएसएनएल द्वारा सभी अस्पतालों में वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि यह पहल डिजिटल हेल्थकेयर की दिशा में राज्य सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह सेवा शुरू की जा रही है, जिससे उन्हें अस्पताल में प्रतीक्षा के दौरान उपयोगी जानकारी हासिल करने में सहायता मिलेगी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और रिपोर्ट एक्सेस की सुविधा भी वाईफाई लगने से ये लाभ राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में जल्द ही चालू होगी यह सेवा अजय कुमार सिंह ने बताया कि एक महीने के भीतर राज्य के सभी जिला अस्पतालों में वाई-फाई की सुविधा चालू हो जाएगी। 6 महीने के भीतर सभी सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) और पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) भी इस सुविधा से लैस कर दिए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *