जयपुर में क्रिकेट खेलते हुए खिलाड़ी की मौत:फील्डिंग करते वक्त अचानक मैदान में गिरे, तेज गेंदबाजी करते थे

जयपुर में टूर्नामेंट के दौरान पूर्व क्रिकेटर यश गौड़ की मौत हो गई। 58 साल के यश गौड़ बॉलिंग करने के बाद फील्डिंग कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गिर गए। साथी खिलाड़ी उनको नजदीक के अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पूर्व रणजी क्रिकेटर नलिन जैन ने बताया- कालवाड़ रोड स्थित विनायक क्रिकेट ग्राउंड में बुधवार को वेटरन डबल विकेट टूर्नामेंट चल रहा था। ओवर पूरा कर यश गौड़ स्क्वायर लेग पर फील्डिंग कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ग्राउंड पर गिर गए। सभी खिलाड़ी यश के पास पहुंचे। उन्हें सीपीआर दिया गया। इसके बाद भी यश होश में नहीं आए। उन्हें नजदीकी हॉस्पिटल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नलिन ने बताया- डॉक्टर ने कार्डियक अरेस्ट होने की वजह से यश गौड़ की मौत होने की पुष्टि की। नलिन ने कहा- यश को वह बचपन से जानते थे। यश को क्रिकेट खेलने के साथ ही म्यूजिक का काफी शौक था। अक्सर वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी में गाना गाते थे। वह अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी जागरूक थे। रणजी टीम में बनाई थी जगह, खेलने का नहीं मिला मौका
यश गौड़ लेफ्ट आर्म मीडियम पेसर थे। 80 के दशक में उनका सिलेक्शन राजस्थान रणजी टीम में भी हुआ था। हालांकि उन्हें प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिला था। इसके बावजूद उनका क्रिकेट के प्रति जुनून कभी कम नहीं हुआ। यश को क्रिकेट खेलने के साथ ही म्यूजिक काफी पसंद था। उनकी कार में हमेशा माइक और स्पीकर मौजूद रहता था। अपने गाए गानों को अपने यूट्यूब चैनल पर भी अपलोड करते थे। यश कॉन्ट्रैक्टर थे। ये भी पढ़ें जिस पत्नी की देखभाल के लिए रिटायरमेंट, वही नहीं रही:30% ही काम करता था दिल, पति बोले- बीकानेर में मनाने वाले थे न्यू ईयर मंगलवार (24 दिसंबर) को ऑफिस में देवेंद्र संदल की वीआरएस की पार्टी चल रही थी। दीपिका (56) भी ऑफिस आई थी। रिटायरमेंट की पार्टी में एक-दूसरे को माला पहनाने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ी और दम तोड़ दिया। उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *