मुलताई में वीर बाल दिवस पर निकाली रैली:विधायक ने चारों साहबजादों की शहादत को किया नमन, बच्चों को दिखाई शहादत की फिल्म

मुलताई में गुरुवार को वीर बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह दिवस सिख धर्म के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों की बलिदान गाथा को स्मरण करते हुए मनाया गया है। 26 दिसंबर को दो साहिबजादे फतेह सिंह जी और साहेबजादे जोरावर सिंह जी शहीद हुए थे। कार्यक्रम की शुरुआत नगर के प्रमुख गुरुद्वारे में कीर्तन और अरदास से हुई। इसके बाद विधायक चंद्रशेखर देशमुख और नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गड़ेकर, भाजपा अध्यक्ष गणेश साहू ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों के बलिदान की कथा सुनाते हुए बताया कि किस प्रकार उन्होंने धर्म और सत्य के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। इस मौके पर नगर के नागरिकों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्कूलों और सामुदायिक संगठनों ने वीर बाल दिवस पर रैलियां निकालकर धर्म, सहिष्णुता और बलिदान के संदेश को साझा किया। समापन समारोह में हरप्रीत कौर खुराना ने वीर बाल दिवस को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के महत्व पर जोर दिया। नगर के गणमान्य व्यक्तियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और गुरु गोबिंद सिंह जी के परिवार के बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर चारों साहिबजादो की शहादत की फिल्म भी गुरुद्वारे में दिखाई गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *