चार लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, मामला दर्ज

महासमुंद| बसना पुलिस ने 8 जुलाई को ग्राम बीरसिंगपाली से अवैध महुआ शराब जब्त किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बीसिंगपाली पुलिया के पास हेमलाल जगत नाम का आदमी अवैध रूप से महुआ शराब रखकर ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने मुखबिर के बताए अनुसार छोटा पुलिया के पास ग्राम बीरसिंगपाली पहुंची, जहां आदमी अपने हाथ में एक सफेद रंग के जरकीन पकड़कर दिखा, जिसका नाम हेमलाल सिदार(45) पिता जलसाय सिदार बीरसिंगपाली का निवासी बताया गया है, जिसके कब्जे से पुलिस ने एक सफेद रंग के पांच लीटर की प्लास्टिक जरकीन में 4 लीटर महुआ शराब बरामद की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *